नेशनल/इंटरनेशनल

5 रुपये की टिकट और घंटों की अय्याशी! वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही बेकाबू हुए प्रेमी जोड़े, आप भी देखें 12 सेकंड का वीडियो,

सागर : मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही शहर के एक पार्क से शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं, जो शहर की गरिमा पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। शहरवासियों के सैर और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बनाए गए अटल पार्क में अब मनचले बेखौफ़ होकर इश्क़ लड़ते और अश्लील हरकतें करते नज़र आ रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पार्क प्रबंधन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, वेलेंटाइन वीक के शुरू होते ही शहर के अटल पार्क में खुलेआम अश्लीलता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  वीडियो में युवक-युवतियां खुलेआम अश्लील हरकतें करते नज़र आ रहे हैं। युवक-युवतियां सार्वजनिक स्थान पर मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए जमकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। युवक-युवतियों के एक नहीं बल्कि कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने मर्यादा की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है।

पांच रुपये की टिकट और घंटों तक आयाशी

इस पार्क की स्थिति ऐसी हो गई है कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क में अब परिवार और सभ्य समाज के लोग जाने से भी कतराने लगे हैं। अटल पार्क में पांच रुपये का टिकट लेकर घंटों डेरा जमाए ये युवक-युवतियां खुलेआम आयाशी करते नज़र आ रहे हैं, जिससे पार्क की छवि पूरी तरह धूमिल हो रही है। अटल पार्क, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनाया गया था, आज बदनामी का कारण बनता दिख रहा है। वीडियो के सामने आते ही पार्क प्रबंधन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button