नेशनल/इंटरनेशनल

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

नई दिल्ली :  देश के कई राज्यों में लगभग ठंड का असर कम हो गया है। जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तो वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में ठंड अभी भी है, लेकिन इसी बीच यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में जमकर बादल बरसे और अभी भी राज्य में बारिश का सिलसिला बरकरार है। अरुणाचल प्रदेश में अब मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन अरुणाचल प्रदेश में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में कुछ जगह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जमकर बादल बरसेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button