नेशनल/इंटरनेशनल

जेल में बंद खूंखार आतंकी की हत्या, साथी कैदियों ने ही दिया वारदात को अंजाम, इस संगठन के जरिए फैलाता था दहशत

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद की जेल से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ जेल में बंद आतंकी गतिविधियों में शामिल अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। जेल के अंदर ही एक साथी कैदी पर सिर पर प्रहार कर हत्या करने के आरोप लगाए है। हालांकि, इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

कौन है अब्दुल रहमान ?

आपको बता दें की मृतक अब्दुल रहमान मूल रूप से अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र का निवासी था। आतंकी अब्दुल रहमान के तार पाकिस्तानी एजेंसी ISI से जुड़े हुए थे और वह आतंकी साजिशों में शामिल था।अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से दो जीवित हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे।

साथी कैदी पर हत्या के आरोप

अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद उसे फरीदाबाद की जेल में रखा गया था। इसके बाद आज उसकी संदिघ परिस्थियों में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा की अब्दुल रहमान की हत्या साथी कैदी द्वारा सर पर प्रहार कर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button