छत्तीसगढ़दुर्ग

घर में खेलने पर हैवानियत : ढाई साल के मासूम के सिर पर बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा वार, हालत नाजुक

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने महज ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चा पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग परदेशी देवांगन के घर में खेल रहा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बच्चे को वहां से जाने को कहा। जब मासूम नहीं हटा, तो आरोपी ने आपा खोते हुए पास रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में बच्चा लहूलुहान हो गया। परिजन तुरंत घायल बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button