
सेक्टर छटेरा में गूंजा पोषण का संदेश, वजन त्यौहार का शानदार आग़ाज़
आरंग। सेक्टर छटेरा में 9 से 18 फरवरी तक चलने वाले वजन त्यौहार का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए संतुलित पोषण को अनिवार्य बताया। वजन त्यौहार के अंतर्गत बच्चों का वजन मापन कर उनके पोषण स्तर की सटीक पहचान की जाएगी तथा कुपोषण से मुक्ति के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।



