छत्तीसगढ़रायगढ़

छत्तीसगढ़ में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट! अलग-अलग कमरों में इस हाल में मिलीं युवतियां, अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शहर के सितारा होटल स्थित ट्रिनिटी ग्रैंड में संचालित सनराइज स्पा पर छापेमार कार्रवाई की है। रेड के दौरान स्पा के अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां पाई गईं। कार्रवाई के दौरान स्पा से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं।

स्पा या देह व्यापार का अड्डा? 

मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक विनयकांत और होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा स्पा में मौजूद युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। दरअसल पुलिस को लंबे समय से शहर में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर सनराइज स्पा में प्वाइंटर भेजकर दबिश दी।

पुलिस रेड में खुला सनराइज स्पा का काला सच

कार्रवाई के दौरान स्पा में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button