छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

शासकीय हाईस्कूल मुरा में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

तिल्दा : तिल्दा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल मूरा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह भरे माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। सुर-लय-ताल के अनूठे संगम के मध्य गीतों और नृत्यों की जुगलबंदी ने दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्यों में संस्कृति और परंपरा की विविध रंगों की झलक देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। गीतों और नृत्यों पर थिरकती शाम जैसे-जैसे आगे बढ़ी चारों ओर उल्लास-उमंग और उत्साह नाच उठा।

इस दौरान परम्परागत चोली एवं रंगबिरंगी परिधानों में सजे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आकर्षक वेशभूषा में बच्चे अपने साथियों के साथ लोक धुनों पर एक लय में झूमते नजर आए। तो वहीं दर्शक दीर्घा भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान दसवीं कक्षा के बच्चों को विदाई भी दी गई। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य

केंवरा वर्मा, अध्यक्ष शाला विकास समिति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button