छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

अडसेना मे आयोजित हुआ सस्वर विराट मानस गान सम्मेलन

अडसेना मे आयोजित हुआ सस्वर विराट मानस गान सम्मेलन

रवि कुमार तिवारी,

तिल्दा। तिल्दा विकासखंड के अड़सेना में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय त्रि-दिवसीय सस्वर विराट मानस गान सम्मेलन के अंतिम दिन सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। सम्मेलन के समापन अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रामायण स्थल पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। बिलासा ब्लड बैंक रायपुर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। लोगों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल, सेमरिया के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। हल्के रोगों से पीड़ित मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

“इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और समय रहते रोगों की पहचान कर उन्हें जागरूक बनाना है।”आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर समाज के सभी वर्गों तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जांच का अवसर प्रदान करती है, बल्कि लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग और जागरूक भी बनाती है।

मानस गान सम्मेलन के साथ सेवा कार्यों का यह समन्वय सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button