आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का शुभारंभ

फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का शुभारंभ

आरंग : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलनकार्यक्रम के तहत 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले विशेष दवा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई।

स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहयोगियों ने घर-घर जाकर लोगों को दवा का महत्व समझाया और निगरानी में दवा सेवन कराया। पहले दिन अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने दवा खाई।

डॉ विजयलक्ष्मी अनंत ने (Bmo )बताया कि यह आरंग ब्लॉक मे लगभग चार लाख व्यक्तियो को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी जिसके लिए 765 टीम बनाई गई है अभियान फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए चलाया जा रहा है। सभी व्यक्ति एवं हित ग्राहियो से अपील की गई है कि वे दवा अवश्य लें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। अभियान 25 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button