छत्तीसगढ़जशपुर

दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किनकेल इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक किस्त जमा कर घर लौट रहा था, वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक पिकनिक मनाकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान किनकेल के पास तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल तीनों युवकों को तत्काल जिला चिकित्सालय जशपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button