आरंगछत्तीसगढ़

जिला कलेक्टर की उपस्थिति में फायलेरिया की दवाई का कोसरंगी मे हुवा वितरण

जिला कलेक्टर की उपस्थिति में फायलेरिया की दवाई का कोसरंगी में हुआ वितरण

आरंग। आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को एम डी ए प्रोग्राम के तहत ,ग्राम कोसरंगी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में, रायपुर जिला कलेक्टर महोदय डॉक्टर गौरव कुमार सिंह जी के द्वारा स्कूली बच्चों को हाथी पांव (फाइलेरिया) से बचाव के लिए दवा DEC, एल्बेंडा जोल एवं एवर मैक्टिन की दवा खिलाकर आरंग ब्लॉक में एमडीए प्रोग्राम की शुरुआत की इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर श्री कुमार बिश्वरंजन, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत , स्कूल की प्रिंसिपल अनीता कुंती लकड़ा एवं शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग स्टाफ उपस्थित रहे।

कुल 184 बच्चों को MDA की दवा खिलाई गई
फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति को काटकर मच्छर संक्रमित हो जाते हैं, संक्रमित मच्छर स्वस्थ व्यक्ति को काटकर संक्रमित कर देते हैं, संक्रमित व्यक्तियों को हाथी पांव हाइड्रोसील का खतरा रहता है।

फाइलेरिया के लक्षणों में सामान्यत तो कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं पैरों व हाथों में सूजन और हाइड्रोसील, बुखार, हाथ एवं जनन अंग में और उसके आसपास दर्द या सूजन होता है। यह अभियान दिनांक 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग,आम जनता से अपील करता हैं कि उक्त तिथि में दवा का सेवन अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button