
खरोरा : तिल्दा विकासखंड के पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय विद्यालय खरोरा में वार्षिकोत्सव ‘प्रयास’ का भव्य आयोजन किया गया। सुर, लय और ताल से सजे इस समारोह में हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने लोक धुनों पर जमकर थिरकते हुए संस्कृति और परंपरा की विविध रंगों की झलक
बच्चों के गजब के उत्साह और ऊर्जा भरे प्रदर्शन को देख दर्शक भी झूमने से खुद को रोक नहीं पाए। वार्षिकोत्सव ‘प्रयास’ ने एक बार फिर साबित किया कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। तिल्दा विकासखंड के पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय विद्यालय खरोरा में कल वार्षिकोत्सव ‘प्रयास’ का आयोजन हुआ, जहां बच्चों की प्रतिभा ने सबका दिल जीत लिया।

हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने मिलकर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने लोक नृत्यों और गीतों से समां बांध दिया। एक लय में थिरकते बच्चों में जोश और उमंग साफ नजर आ रहा था।
“हमारे बच्चों ने महीनों की मेहनत से यह कार्यक्रम तैयार किया है। उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को देखकर हमें बेहद गर्व महसूस हो रहा है।” बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को इतना मंत्रमुग्ध कर दिया कि वे भी थिरकने लगे। वार्षिकोत्सव ‘प्रयास’ ने न केवल बच्चों की कला और संस्कृति के प्रति रुचि को दर्शाया, बल्कि शिक्षा में गुणवत्ता के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया है



