छत्तीसगढ़रायपुर

गृह एवं जेल विभाग में दो वर्षों में 34 घुसपैठियों को डिपोर्ट, गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई, धर्मांतरण के 67 मामले दर्ज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पेश की उपलब्धियां

रायपुर : गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार और अपने दो साल पूरे होने पर गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उनके साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विजय शर्मा ने बताया कि दो वर्षों में 34 अवैध घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया। इसके लिए एसटीएफ का गठन किया गया, टोल-फ्री नंबर जारी किया गया और होल्डिंग सेंटर बनाए गए। उन्होंने कहा, “अवैध घुसपैठियों को बाहर भेजने का काम प्रमुखता से करेंगे, किसी भी कीमत पर घुसपैठियों को नहीं छोड़ा जाएगा।” धर्मांतरण के मामलों पर उन्होंने कहा कि 2001 से 2023 तक 38 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2023-25 में 67 मामले दर्ज हुए। एटीएस थाने के गठन के बाद 2025 में पहला मामला दर्ज किया गया।

गौ तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की गई है। दो वर्षों में 405 मामले दर्ज किए गए, आरोपियों के खिलाफ उनकी गाड़ियां राजसात की गईं और नीलाम की गईं। विजय शर्मा ने बताया कि इस बार गौ तस्करी के मामलों में गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृह एवं जेल विभाग की यह कार्यप्रणाली आने वाले समय में और प्रभावी होगी और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ – “गृह एवं जेल विभाग की योजनाएं और कार्रवाई आम जनता की सुरक्षा और समाज के हित में लगातार जारी रहेंगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button