छत्तीसगढ़धमतरी

3 जवान की मौत: भीषण सड़क हादसे में CRPF के तीन जवान सहित 4 की मौत, एक की हालत गंभीर, पुलिस की टीम मौके पर…

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में CRPF के तीन जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दिल को झकझोर देने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और परमार्थ एंबुलेस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचकर वाहन में फसे शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल मर्चयुरी पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है,जहां आज सुबह खपरी बाईपास के पास नेशनल हाइवे 30 में जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही एमपी पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 17 ZH 4897 की ट्रक से टक्कर हो गई,इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के तीन जवान और चालक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,और मृतकों के शव कार में फस गया, जिससे निकालने के लिए पुलिस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार गैस कटर की मदद शवों को बाहर निकाला गया,फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतकों का नाम जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और चालक हीरालाल नागर बताए जा रहे है,वहीं एक जवान अभियान राय की हालत गंभीर बताई जा रही जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इधर हादसे की ख़बर ख़बर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,इस घटना को जिस किसी ने भी देखा या सुना उसकी आंखे भर आई,जवानों की मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button