नेशनल/इंटरनेशनल

इस एक्ट्रेस को आधी रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो चालक! अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई : सपनों की नगरी कही जाने वाली मुंबई आज भी लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बनी हुई है। यहां की तेज रफ्तार जिंदगी, चमकती रोशनी और कभी न रुकने वाला शहर इसे देश के बाकी शहरों से अलग बनाता है। लेकिन इसी मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बार बार चिल्लाती रही एक्ट्रेस

दरअसल, 14 फरवरी को टीवी एक्ट्र्रेस प्रिया बख्शी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वो एक ऑटो में बठी हुई दिख रही हैं। इस दौरान वो रिक्शा चालक से गाड़ी रोकने की गुहार लगा रही थी। उनकी आवाज में डर साफ झलक रहा था, जब वो बार-बार चिल्लाईं, “भैया ऑटो रोको!”। लेकिन रिक्शा चालक ने एक नहीं सुना। प्रिया ने वीडियो में बताया कि वह उस सड़क को नहीं पहचानती थीं जिस पर वह चल रहा था और यह भी बताया कि गूगल मैप्स पर भी वह रास्ता नहीं दिख रहा था। जवाब में चालक ने कहा, ‘मैप में रास्ता नहीं बता रहा है, यही सही रास्ता है।’ जिसके बाद प्रिया ने पुलिस को कॉल करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि “मैं पुलिस को फोन कर दूंगी, ऑटो रोको!” आखिरकार गुस्से में ड्राइवर ने वाहन रोका और कहा, “मत जाओ, पता-वता नहीं होता तो मत आया करों। ये हमारा एरिया है।” प्रिया ने उतरते हुए नॉर्थ इंडियन होने पर ट्रैश की तरह ट्रीटमेंट का आरोप लगाया।

क्या है वीडियो का सच

बता दें कि प्रिया का ये वीडियो असली नहीं है। एक्ट्रेस ने हैशटैग के जरिए यह बताया है कि यह पोस्ट एक ब्रांड सहयोग का हिस्सा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कई बार असली मुद्दा रास्ते में नहीं, बल्कि लोगों में होता है। किसी शहर से अनजान होना किसी के लिए हीन नहीं हो सकता। सवाल पूछना किसी को भी असभ्य नहीं बनाता। किसी अलग क्षेत्र से संबंध रखना किसी को अजनबी नहीं बनाता।’ हालांकि एक्ट्रेस ने इस वीडियो को बाद में अपने एकाउंट से डिलीट कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button