
- त्वरित निराकरण न होने कि स्थिति में उग्र आंदोलन कि चेतावनी, रेल रोको आंदोलन को देंगे अंजाम- जनप्रतिनिधिगण
रायपुर। रायपुर डिवीजन अंतर्गत मंदिर हसौद रेलवे फाटक (लेवल क्रॉसिंग) कि पीड़ादायक एवं असहनीय कष्ट/समस्या से नगरवासियों एवं आस-पास के ग्रामीणजन को यथाशीघ्र निजात दिलाए जाने हेतु ब्लॉक कांग्रेस चंदखुरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदगण के साथ डी.आर.एम रायपुर दयानंद को ज्ञापन सौंपा।
अपने पत्र में ज्ञापन सौंपने वालो ने कहा है कि, रायपुर डिवीजन अंतर्गत मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन हेतु वर्षों से संचालित रेलवे फाटक (लेवल क्रॉसिंग) कि समस्या वर्तमान में असहनीय एवं कष्टप्रद बन चुका है। मंदिर हसौद रेलवे फाटक कि समस्या नर्क में दी जाने वाली यातनाओं से भी बत्तर सजा बन चुकी है, इस पीड़ादायक समस्या से नगरवासियों एवं आस-पास के ग्रामीणजन अत्यंत व्यथित एवं परेशान है। मंदिर हसौद लेवल क्रॉसिंग से नगरवासियों को निम्नानुसार यातनाएं सहनी पड़ रही है जिसका यथाशीघ्र समाधान उपलब्ध कराए जाने कि मांग सहित यह आवेदन दी गई है।
प्रतिनिधि मंडल ने अपने पत्र में कहा गया है कि, मंदिर हसौद स्थित कुल दो लेवल क्रॉसिंग (रेलवे फाटक) है। इसके अलावा डबल लाइन होने के कारण ट्रेनों कि आवाजाही में और अधिक वृद्धि हुई है, जिस कारण औसतन हर 5 से 10 मिनट के अंतराल में फाटक बंद हो जाता है। साथ ही क्षेत्र में ऑयल डिपो, एफ.सी.आई एवं गैस प्लांट स्थित है, जिसके अंदर ट्रेनों को प्रवेश हेतु संटिंग किए जाने के दौरान और अधिक समय के लिए फाटक बंद रखा जाता है, ऐसे में किसी मरीज, फायरब्रिगेड , एम्बुलेंस इत्यादि को घंटों इंतजार करना पड़ता है, अनेकों बार दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि, मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन अंतर्गत साइडिंग क्षेत्र भी संचालित है, जहां आयदिन विभिन्न कंपनियों का मॉल लोडिंग-अनलोडिंग होता है, जिसके परिवहन हेतु भारी वाहनों के उपयोग से अत्यधिक धूल-डस्ट एवं प्रदूषण उत्पन्न होता है जहा NGT के गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया जाता, जिसपर डी आर एम साहब द्वारा अस्वस्थ कर गुड्स शेड हेतु धूल डस्ट के रोकधाम हेतु जल्द पानी छिड़काव एवं स्प्रिंकलर तथा वाल के साथ वृक्षारोपण कराए जाने कि बात कहे है चुकी वर्तमान में मंदिर हसौद जो अत्यंत संघन एवं भारी जनसंख्या वाला निकाय है, जहां पैदल यात्री, मोटरसाइकिल एवं भारी वाहनों कि आवाजाही निरंतर बनी रहती है, ऐसे में थोड़े समय के लिए भी यदि फाटक बंद किया जाता है तो उस अल्प समय में ही भारी भीड़ हो जाती है, और फाटक खुलने के बाद लोग हड़बड़ी में एक दूसरे के वाहन को ठोकर मारते हुए एवं आपस में टकराकर वाद-विवाद एवं गली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा करने लगते है, विवाद इतना बढ़ जाता है कि, एक पक्ष दूसरे पक्ष के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट तक दर्ज करा देते है, जिसका पीछे सिर्फ फाटक बंद ही एक मात्र कारण होता है। इसके पूर्व भी रेलवे फाटक को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा अनेकों बार रायपुर डी.आर.एम एवं राज्य शासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा चुके है, किंतु आज भी समस्या जश कि तश बनी हुई है बल्कि अब और अधिक बद से बत्तर हो चुकी है।
अवगत हो कि, नगरवासियों एवं आस-पास के ग्रामीणजन को जब भी माना एयरपोर्ट, नवा रायपुर तथा आसपास लगे गांव इत्यादि अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना हो तो उन्हें इस मंदिर हसौद के लेवल क्रॉसिंग को पार कर ही जाना पड़ता है, क्योंकि अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, ऐसे में उक्त रेलवे फाटक का हर 5-10 मिनिट के अंतराल में बंद होने से लंबा जाम एवं यातायात कि समस्या उत्पन्न हो जाती है, जो लोगो में चिड़चिड़ापन एवं मानसिक तनाव का कारण बनते जा रहा है। इसके अलावा यह भी एक बड़ी समस्या है कि, फाटक बंद कि स्थित में लोग अपने परिवार के साथ खड़े नहीं हो सकते क्योंकि फाटक में फंसे लोग परेशान होकर रेलवे प्रबंधन को अव्यवस्था के विरोध में खुलेआम गली-गलौज देते है जिसे परिवार लेकर खड़े लोग मजबूरीवश अभद्र भाषाओं को सुनने एवं बर्दाश्त करने हेतु मजबूर रहते है।
रेलवे फाटक पार कर स्कूली छात्र/छात्राओं को भी आवागमन करना पड़ता है, अनेकों दफा अध्ययनरत छात्रों को इस फाटक कि वजह से दुर्घटना का शिकार होना पड़ चुका है, क्षेत्रवासियों का कहना है कि, कम समय के अंतराल में उक्त फाटक के बंद हो जाने के कारण इतना ज्यादा मानसिक तनाव एवं पीड़ा होता है जिसे शब्दो में बया नहीं किया जा सकता, बल्कि उस पीड़ा को सिर्फ झेलने एवं महसूस करने वाला ही जानता है कि उक्त रेलवे फाटक कि समस्या कितनी कष्टप्रद व उबा देने वाली यातना है।
ज्ञापन सौंपने वालो ने बताया कि, मंदिर हसौद रेलवे फाटक के हर 5-10 मिनिट में बंद हो जाने के कारण अबतक अनेकों मरीजों ने दम तोड़ दिया है,आपातकालीन चिकित्सकीय सेवाओं का समय पर न मिल पाने के कारण बहुत से लोगों को स्वस्थ संबंधी सेवा से वंचित होना एवं अपने जान से हाथ धोना पडा है, जिन्हें समय से इलाज उपचार मिलने से जान बचाया जा सकता था।
इस प्रकार ब्लॉक अध्यक्ष चंदखुरी ओमप्रकाश यादव जी के नेतृत्व में साथ ही पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी जी, एवं पार्षदगण क्रमशः अधिवक्ता अनुज मिश्रा पार्षद वार्ड नं 12, पार्षद राकेश मिश्रा, पार्षद प्रति.राकेश जायसवाल, पार्षद उत्तम साहू, पार्षद प्रति.दीनू यादव,पार्षद हेमराज बंजारे, पार्षद प्रताप सिंह ठाकुर,पार्षद पीतांबर सोनवानी, पार्षद प्रति.भूषण बघेल, पार्षद एकता मिश्रा, पार्षद निर्देश सिन्हा, पार्षद तारणी पिंटु निर्मलकर द्वारा रायपुर डी.आर.एस से रायपुर डिवीजन अंतर्गत मंदिर हसौद रेलवे फाटक (लेवल क्रॉसिंग) कि पीड़ादायक एवं असहनीय कष्ट/समस्या से नगरवासियों एवं आस-पास के ग्रामीणजन को यथाशीघ्र निजात दिलाए जाने कि मांग किए है, अन्यथा विवश होकर क्षेत्रवासियों द्वारा अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु मजबूरीवश उग्र आंदोलन कर ट्रेन रोको अभियान चलाया जाएगा इसके प्रति पूर्ण रूप से रेलवे प्रशासन जिम्मेदार होवेगा।



