छत्तीसगढ़रायपुर

बजट सत्र से पहले भाजपा की बड़ी बैठक 22 फरवरी को: CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता, विपक्ष के हमलों का बनेगा जवाबी प्लान

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की अहम बैठक 22 फरवरी को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में होगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति भी तय की जाएगी।

पार्टी नेतृत्व बजट सत्र के दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को मजबूती से रखने के साथ-साथ विपक्ष के आरोपों का राजनीतिक और तथ्यात्मक जवाब देने की तैयारी करेगा। बैठक को सत्र से पहले भाजपा की रणनीतिक बैठक माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button