छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में फागुन मड़ई/मेला 2026, यातायात पुलिस ने जारी की एडवायजरी

दंतेवाड़ा में फागुन मड़ई/मेला 2026, यातायात पुलिस ने जारी की एडवायजरी

हेमंत कुमार साहू,

दंतेवाड़ा। जिले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्री श्री श्री 1008 दंतेश्वरी माई जी का फागुन मड़ई/मेला इस वर्ष भी 22 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन माई जी की डोली दंतेश्वरी मंदिर से नारायण मंदिर तक जाती है और वापस लौटती है, जिसमें दूर-दूर से आए भक्तजन और दर्शक शामिल होते हैं। रात्रि में विभिन्न ग्रामों के लोग नृत्य करते हैं, जिससे भारी भीड़ इकट्ठा होती है।

यातायात में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा पुलिस ने रायपुर/जगदलपुर और बचेली/किरंदुल-बैलाडिला मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

भारी वाहनों के लिए आवागमन व्यवस्था

1. रायपुर, कोण्डागाँव, जगदलपुर से किरंदुल/बचेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग केशलूर → कटेकल्याण → एसबीआई बैंक चौक, दंतेवाड़ा रहेगा।

2. बचेली/किरंदुल से रायपुर, जगदलपुर, कोण्डागाँव की ओर जाने वाले भारी वाहन एसबीआई बैंक चौक → कटेकल्याण → केशलूर से निकलेंगे।

3. बचेली/किरंदुल से बीजापुर की ओर जाने वाले भारी वाहन दंतेवाड़ा → फरसपाल → नेलसनार से और बीजापुर से बचेली/किरंदुल की ओर आने वाले वाहन नेलसनार → फरसपाल → दंतेवाड़ा होकर जाएंगे।

बस और छोटे वाहनों के लिए आवागमन

1. रायपुर, कोण्डागाँव, जगदलपुर से आने वाली बस और छोटी गाड़ियों का मार्ग गीतम हारम चौक → रेलवे क्रॉसिंग → गायत्री चैक → जिला अस्पताल रोड → एसबीआई बैंक चौक होगा।

2. बचेली/किरंदुल से जाने वाली बस और छोटी गाड़ियाँ एसबीआई बैंक चौक → जिला अस्पताल रोड → गायत्री चैक → रेलवे क्रॉसिंग → हारम चौक, गीदम से मार्ग तय करेंगी।

आपातकालीन वाहनों के लिए छूट

आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों के लिए किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

मेला स्थल पर पार्किंग व्यवस्था

1. जगदलपुर, बीजापुर, गीदम की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग होटल देवभोग के पीछे और हाईस्कूल ग्राउंड में की गई है।

2. बचेली/किरंदुल, कुआकोण्डा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग एसबीआई बैंक चौक → फॉरेस्ट नाका → पानी टंकी के पास मेला स्थल के बगल में उपलब्ध है।

प्रतिबंधित मार्ग

गायत्री चौक → जय स्तंभ चौक → बस स्टैंड का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। केवल पैदल यात्री इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

विशेष नोट

• 22.02.2026 से 26.02.2026: भारी वाहनों का आवागमन दंतेवाड़ा शहर के मुख्य मार्ग (एसबीआई बैंक चौक, जिला अस्पताल रोड, गायत्री चौक) से रात्रि 12 बजे से प्रातः 04:30 बजे तक होगा।

• 27.02.2026 से 03.03.2026: सभी भारी वाहनों (बस और आपातकालीन वाहन छोड़कर) का मुख्य मार्ग से आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button