आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

बहनाकाड़ी में तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने हेतु जन-जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन

बहनाकाड़ी में तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने हेतु जन-जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन

आरंग : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बहनाकाड़ी, ब्लॉक आरंग में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में व्यापक जन-जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक से हुई, जिसमें तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने हेतु विस्तृत क्रियान्वयन योजना पर चर्चा की गई। बैठक में ग्राम स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई तथा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इसे लागू करने पर सहमति व्यक्त की। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने स्वस्थ जीवन एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। पूरे गांव में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को तंबाकू त्याग का संदेश दिया गया। दुकानों एवं शासकीय संस्थाओं में तंबाकू निषेध संबंधी पोस्टर चिपकाकर जनजागरूकता अभियान को सशक्त बनाया गया।

यह कार्यक्रम जिला तंबाकू नियंत्रण सेल एवं सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएमओ आरंग ब्लॉक डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत, डॉ. राहुल चोपड़ा, डॉ. अनामिका कुरे, डॉ. प्रज्ञा लोधी, काउंसलर चंद्रशेखर राव, जयंती अवस्थी, मायाराम सोनवानी, दंत सहायक टाकेश सेन, सोमनाथ साहू, सरपंच अशोक बंजारे, दीपक मिरे तथा सेक्टर चंदखुरी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। ग्राम बहनाकाड़ी के सरपंच अशोक बंजारे, जो सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं, कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान पंथी गीत के माध्यम से नशा त्याग का प्रभावी संदेश दिया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए तंबाकू त्याग एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामवासियों में तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा बहनाकाड़ी को तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button