करण शाह खुशरो का प्रथम प्रयास में सिविल न्यायाधीश के पद पर हुआ चयन

करण शाह खुशरो का प्रथम प्रयास में सिविल न्यायाधीश के पद पर हुआ चयन
खैरागढ़। गंडई नगरी के राजपरिवार का ऐतिहासिक गौरव
राजनांदगांव ज़िले की पावन धरती गंडई के प्रतिष्ठित राजपरिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि
लाल तारकेश्वर शाह खुशरो के सुपुत्र करण शाह खुशरो का प्रथम प्रयास में सिविल न्यायाधीश (Civil Judge) के पद पर चयन हुआ है।
यह उपलब्धि न केवल राजपरिवार, बल्कि समस्त गंडई क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सम्मान एवं प्रेरणा का विषय है। राजपरिवार के इतिहास में यह प्रथम अवसर है जब किसी सदस्य ने न्यायिक सेवा में प्रथम ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि :
करण शाह खुशरो की प्रारंभिक शिक्षा गंडई स्थित ज्ञानदीप विद्यालय में संपन्न हुई। तत्पश्चात उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल दुर्ग, भिलाई में प्राप्त की। इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे माता-पिता का सतत मार्गदर्शन, अनुशासन एवं श्रेष्ठ संस्कारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से माता नीता शाह के आशीर्वाद, प्रेरणा एवं स्नेह ने उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचने में सशक्त आधार प्रदान किया। यह ऐतिहासिक सफलता समस्त युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि दृढ़ निश्चय, कठोर परिश्रम एवं पारिवारिक सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। करण शाह खुशरो को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर शुभचिंतकों एवं परिवार जनों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ किया।



