छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने पुलिस द्वारा विशेष अभियान ..

तिल्दा नेवरा : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और नव युवकों को थाना में तलब कर आवश्यक हिदायत दी गई है।

होली पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को थाना में बुलाया, जिनकी पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है या जिनसे सामाजिक शांति भंग होने की आशंका है।

थाना प्रभारी द्वारा निगरानी बदमाशों, गुंडा सूची में शामिल व्यक्तियों तथा संभावित रूप से उपद्रव करने वाले युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए समझाइश दी गई कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि, शराब पीकर वाहन चलाना या सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास न करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान तीन सवारी वाहन चलाने, शराब पीकर स्टंट करने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन जब्त किए जाएंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई है। किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ सामग्री या रील साझा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि होली को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button