छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

“ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर तिल्दा पुलिस की सख्त कारवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार… 

“ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर तिल्दा पुलिस की सख्त कारवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार… 

तिल्दा। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को नगर पालिका गार्डन के पीछे तिल्दा क्षेत्र में दो व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी में दो बोरियों में अवैध रूप से शराब बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करते देखे गए। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी मौके से शराब और स्कूटी छोड़कर फरार हो गए थे। मौके पर पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 60 पौवा देशी मसाला शराब और बिना नंबर की स्कूटी जब्त की थी। इसके बाद आरोपियों की तलाश जारी थी।

जांच के दौरान परिवहन विभाग से स्कूटी का पंजीयन नंबर प्राप्त कर वाहन क्रमांक CG 04 QD 4895 के वाहन स्वामी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया।

👤 गिरफ्तार आरोपी:

1️⃣ देवेन्द्र साहू, पिता – हेमलाल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी – मोहभट्ठा पारा, नेवरा, जिला रायपुर।

2️⃣ दुर्गेश देवदास, पिता – यशवंत देवदास, उम्र 24 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 03, नेवरा, जिला रायपुर।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button