Life Style

कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…

ब्यूटी : आजकल खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग पार्लर में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद दो साधारण चीजें भी आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो दे सकती हैं? जी हां, कॉफी और दही का फेस पैक त्वचा के निखार को बढ़ाने में बेहद असरदार माना जाता है।

किन चीजों की होगी जरूरत?

1 चम्मच कॉफी पाउडर

2 चम्मच ताजा दही

ऐसे बनाएं फेस पैक

सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। उसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच दही डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट में गाठें न रहें।

लगाने का तरीका

इस तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में 1 से 2 बार किया जा सकता है। नियमित उपयोग से एक महीने के भीतर सकारात्मक बदलाव नजर आने लगते हैं।

त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद?

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है।

कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट कर उसे टाइट और ग्लोइंग बनाने में सहायक मानी जाती है।

यह मिश्रण दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद कर सकता है।

डेड स्किन हटाकर त्वचा को फ्रेश लुक देता है।

जरूरी सावधानी

हालांकि यह एक घरेलू उपाय है, लेकिन इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें। संवेदनशील त्वचा वाले लोग त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button