छत्तीसगढ़रायपुर

ड्रंक एंड ड्राइव’ पर सबसे बड़ा प्रहार, 154 वाहन जब्त, 220 पुलिसकर्मियों की रातभर कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान चलाया। देर रात विशेष चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाते पाए गए 154 वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत जब्त कर लिया गया।

इस मेगा ऑपरेशन में 64 कार, 65 मोटरसाइकिल और 25 टाटा एस, ट्रक व अन्य मालवाहक वाहन शामिल हैं। पुलिस ने आउटर रिंग रोड, प्रमुख चौराहों और हाईवे कनेक्टिविटी वाले मार्गों पर एक साथ घेराबंदी कर सघन जांच की। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

करीब 220 से अधिक अधिकारियों और जवानों की टीम ने देर रात तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दोबारा उल्लंघन करने वालों पर और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सख्ती का संदेश साफ है नशे में वाहन चलाया तो वाहन जब्त और लाइसेंस रद्द होने तक की कार्रवाई तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button