छत्तीसगढ़रायपुर

मुंज्या थीम की होलिका प्रतिमा ने खींचा लोगों का ध्यान, होली की तैयारियां तेज

रायपुर। राजधानी रायपुर में होली पर्व को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ-साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष शहर में अलग-अलग थीम पर होलिका की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी चौक पर इस बार हॉरर फिल्म “मुंज्या” की थीम पर आधारित होलिका प्रतिमा तैयार की गई है। प्रतिमा में फिल्म के चर्चित किरदारों की झलक दिखाई दे रही है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और तस्वीरें भी ले रहे हैं।

इस प्रतिमा को कालीबाड़ी चौक के पुजारी मूर्तिकार बंधुओं ने तैयार किया है। मूर्तिकार राकेश पुजारी ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग थीम पर होलिका की प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार फिल्म “मुंज्या” की लोकप्रियता को देखते हुए इसी थीम को चुना गया है। प्रतिमा में होलिका माता के साथ प्रह्लाद का स्वरूप भी दर्शाया गया है।

उन्होंने बताया कि राजधानी में अब तक 20 से अधिक होलिका प्रतिमाएं बेची जा चुकी हैं। इस बार शहर के कई चौक-चौराहों पर अलग-अलग थीम की आकर्षक प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी, जिससे होली पर्व का उत्साह और भी बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button