नेशनल/इंटरनेशनल
विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. सैमसन के शौर्य के सामने पस्त हुए कैरिबियाई खिलाड़ी, देखें स्कोरकार्ड..

कोलकाता : सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 5 मार्च को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। जीतने वाली टीम खिताब के लिए अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी।
आज के मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 195 रन बनाए और भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार 97 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।
Scorecard 👉 https://t.co/nAvSMDluyM




