कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, मामला जानकर पुलिस के भी उड़े होश

कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, मामला जानकर पुलिस के भी उड़े होश
गोरखपुर। देशभर में आज होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शक्की पति ने रंगों के बजाए पत्नी के साथ खून से होली खेली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के डोंड़ो धाधूपार गांव का है। आरोप है कि अपनी 40 वर्षीय पत्नी पर शक करने वाले इस शख्स ने फावड़े से गला काटकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद यह शख्स वहीं बैठा रहा। यही नहीं उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी और मौके पर बुलाकर सरेंडर कर दिया। फोन पर शख्स की बातें सुन मौके पर पहुंची वहां का नजारा देख थोड़ी देर के लिए सन्न रह गई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
झगड़े के दौरान गुस्से से बेकाबू हुआ शख्स
बताया जा रहा है कि गांव के अशोक निषाद का अपनी 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी से रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर 17 वर्षीय नाबालिग बेटे सूरज की नींद खुल गई। उसने भीतर झांककर देखा तो उसका पिता अशोक निषाद, उसकी मां पर हमला कर रहा था। आरोप है कि अशोक ने अपनी पत्नी पर पहले कुल्हाड़ी से वार किया, लेकिन धार न होने पर फावड़ा उठाकर गला काट दिया। वारदात के दौरान अशोक की निगाह अपने डरे-सहमे बेटे पर पड़ी तो उसे भी फावड़ा लेकर खदेड़ दिया।



