CM हाउस में कैबिनेट मंत्री पर हमला… मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने पर JDU में बवाल! समर्थकों ने सीएम आवास घेर कर किया हंगामा

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच पार्टी और राजधानी पटना का माहौल गरमा गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) में इस मसले पर खासी हलचल है और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU में बवाल
आज सैकड़ों JDU कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए और नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर मुख्यमंत्री को बदलना है तो इसके लिए फिर से चुनाव कराए जाएं, किसी को बीच में सत्ता हस्तांतरित करने का अधिकार नहीं है। पार्टी नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा, “हमें कल यह खबर मिली कि नीतीश राज्यसभा जाएंगे, यह जानकर जेडीयू के किसी नेता ने होली नहीं मनाई। हम हर हाल में चाहते हैं कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें। प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुना है, किसी और के लिए नहीं।”
समर्थकों ने सीएम आवास घेर कर किया हंगामा
आज नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जेडीयू में शामिल होंगे और पार्टी की सदस्यता लेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री आवास में मंत्री सुरेंद्र मेहता पर हमला हुआ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाहरी इलाके पर कब्जा कर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर IG से लेकर पटना SSP और बिहार के DGP भी मौके पर मौजूद रहे। इस पूरे घटनाक्रम ने जेडीयू के अंदरूनी समीकरणों और बिहार की सियासत में उथल-पुथल बढ़ा दी है।



