नेशनल/इंटरनेशनल

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, पार्टी ने इस जिले के अध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार, यहां से उच्च सदन पहुंचे अभिषेक मनु सिंघवी

नई दिल्ली :  राज्यसभा की 37 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा शामिल हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों की इस सूची ने हर किसी को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि लिस्ट में हो रही देरी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेताओं की तरफ से कहा जा रहा था कि लास्ट मोमेंट पर हर एक जानकारी दी जाएगी। इसी को देखते हुए कांगड़ा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। इसी में एक चौंकाने वाला नाम अभिषेक मनु सिंघवी का भी है।

सीएम नीतीश जाएंगे राज्यसभा

वहीं, बिहार की राजनीति में भी आज सबसे बड़ा दिन है। 10 बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे। नीतीश कुमार के नामांकन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

जानिए कब होगा चुनाव?

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए पांच मार्च तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदन होगा तथा उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button