नेशनल/इंटरनेशनल

कम कीमत, ज्यादा पावर! ₹10 लाख से कम में मिल रही हैं ये टर्बो इंजन वाली कारें

नई दिल्ली : टाटा नेक्सन टर्बो पेट्रोल कार है, इसकी शुरुआती कीमत 7.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. नेक्सन टर्बो पेट्रोल में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 120 हॉर्सपावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं. नेक्सन टर्बो पेट्रोल कुल आठ वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें 7.3 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (दोनों एक्स-शोरूम) के बीच हैं।

स्कोडा काइलाक टर्बो पेट्रोल है, इसकी कीमत 7.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी 115 हॉर्सपावर और 178 एनएम टॉर्क जनरेट करने वाले सिंगल 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है. गियरबॉक्स ऑप्शन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स शामिल हैं. यही इंजन स्कोडा कुशाक, स्लाविया, वीडब्ल्यू वर्टस और ताइगुन में भी इस्तेमाल किया गया है।

टाटा की एक और एसयूवी हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच है. पंच टर्बो में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 120 पीएस की शक्ति और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, और ये 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. पंच टर्बो दो वेरिएंट – एडवेंचर और अकम्प्लिश्ड में आती है. इसकी कीमत लगभग 8.3 लाख रुपये और 9.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Kia Syros turbo, में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 120 हॉर्सपावर की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ आती है. फीचर्स की बात करें तो, इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ओटीए अपडेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती है. इसकी कीमत 8.7 लाख रुपए है।

निसान मैग्नाइट की कीमत 8.7 लाख रुपए है. निसान मैग्नाइट CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बनी हैं. इन एसयूवी में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 100 हॉर्सपावर और 152 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button