कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

घर से 6 साल की मासूम को अगवा कर दो आरोपियों ने की दरिंदगी, नशे की हालत में पार की हैवानियत की हद, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

कांकेर। कांकेर जिले में एक 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में दो युवक घर में चोरी करने घुसे थे। जहां घर में सो रही मासूम को देख उनकी नियत बिगड़ गयी और आरोपियों ने बच्ची को घर से उठाकर ले गये। देर रात मासूम के साथ आरोपियों ने हैवानियत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसे सूनसान जगह पर छोड़कर भाग गये। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम 6 मार्च की रात का है। पुलिस ने खुलासा किया कि 6 मार्च की हाट कोमरा गांव में रहने वाले परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया गया कि रात के वक्त परिवार घर में सो रहा था, उनके साथ 6 साल की बेटी भी थी। लेकिन देर रात जब परिवार के लोगों ने देखा तो बच्ची घर पर नही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और ग्रामीण रहस्यमय ढंग से लापता बच्चीं की तलाश शुरू कर दी गयी। ग्रामीणों की सजगता की वजह से बच्चीं घर से महज 400 मीटर दूर सुनसान स्थान पर अचेत अवस्था में मिली।

बच्चीं के साथ गलत होने की आशंका पर उसे तत्काल कांकेर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां जांच उपरांत बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि डाक्टरों ने की। पुलिस ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। और जांच के दौरान अमित जैन और रोहन जैन नामक युवक को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में दोनों ने बच्ची को घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

घर में महुआ चोरी करने घुसे थे, लेकिन बच्चीं को अगवा कर ले गये

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया 6 मार्च की रात दोनों शराब के नशे में ग्रामीण के घर महुआ चोरी करने घुसे थे। जहां परिजनों के साथ बच्चीं को सोता देख आरोपियों की नियत बिगड़ गयी और दोनों आरोपियों ने मासूम को घर से अगवा कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि बच्ची को गांव के ही तालाब के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button