नेशनल/इंटरनेशनल

देश में 44% बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की मांग, महिंद्रा की बड़ी छलांग, टाटा बनी टॉपर

नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री फरवरी 2026 में सालाना आधार पर 44% बढ़कर 13,733 यूनिट हो गई. यह जानकारी ऑटो डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने दी है. हालांकि, महीने-दर-महीने (MoM) आधार पर बिक्री 25.65% घटकर 18,470 यूनिट (जनवरी 2026) से कम हो गई. इसका कारण जनवरी के बाद आमतौर पर मांग में आने वाली धीमी गति माना जा रहा है.

कंपनियों में टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक PV रिटेल सेगमेंट में सबसे आगे रही. फरवरी 2026 में कंपनी ने 5,568 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल फरवरी के 4,020 यूनिट से 38.51% ज्यादा है. हालांकि जनवरी के 8,007 यूनिट की तुलना में इसकी बिक्री 30.46% कम रही. JSW MG Motor दूसरे स्थान पर रही. कंपनी ने फरवरी में 3,312 यूनिट बेचीं, लेकिन यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 5.10% कम और जनवरी से 29.58% कम है।

महिंद्रा की बिक्री में बड़ा उछाल

महिंद्रा ने बड़ी कंपनियों में सबसे ज्यादा सालाना ग्रोथ दर्ज की. कंपनी की इलेक्ट्रिक PV बिक्री फरवरी 2026 में 2,913 यूनिट रही, जबकि फरवरी 2025 में यह 508 यूनिट थी. यानी इसमें 473.43% की बड़ी बढ़ोतरी हुई. हालांकि जनवरी के 3,668 यूनिट के मुकाबले बिक्री 20.58% कम रही।

हर सेगमेंट में बढ़ी बिक्री

FADA के मुताबिक, फरवरी 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सभी सेगमेंट में साल-दर-साल बढ़ी है. हालांकि कुल EV हिस्सेदारी ज्यादा नहीं बढ़ी, क्योंकि पेट्रोल-डीजल (ICE) वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. कुछ EV कैटेगरी में महीने-दर-महीने गिरावट का कारण छोटा महीना और जनवरी की ज्यादा बिक्री है. अन्य कंपनियों में वियतनाम की कार निर्माता VinFast ने फरवरी में 384 यूनिट बेचीं, जबकि चीन की BYD ने 306 यूनिट बेचीं. BYD की बिक्री साल-दर-साल 10.07% बढ़ी और महीने-दर-महीने 32.47% बढ़ी।

मारुति बेचीं इतनी कारें

इसके अलावा हुंडई ने फरवरी में 304 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो फरवरी 2025 की 775 यूनिट के मुकाबले 60.77% कम है. किआ की बिक्री में सालाना आधार पर मजबूत बढ़ोतरी हुई. कंपनी ने फरवरी में 295 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में सिर्फ 22 यूनिट बिकी थीं. लक्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में BMW ने 245 यूनिट और मर्सिडीज ने फरवरी में 65 यूनिट कारें बेचीं. इसके अलावा मारुति ने 214 यूनिट, टेस्ला ने 29 और वोल्वो ने 25 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button