नेशनल/इंटरनेशनल

पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा बदलाव, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आम जनता को जोर का झटका, जानिए भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्‍ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिला है। आज देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं तो कुछ शहरों में दाम घटे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज किन शहरों में ईंधन के दाम में बदलाव हुआ है।

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 26 पैसे सस्‍ता होकर 94.90 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 30 पैसे गिरा और 88.01 रुपए लीटर पहुंच गया है। पहाड़ी राज्‍य उत्‍तराखंड में भी तेल की कीमतों में नरमी दिख रही है। उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल 26 पैसे गिरकर 93.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे गिरकर 88.33 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़त के साथ 105.58 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 33 पैसे चढ़कर 91.82 रुपए लीटर बिक रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान

दूसरी ओर मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए ये ऐलान किया कि ‘अब बायोगैस मिक्स सीएनजी पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क यानी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी का कैल्कुलेशन करते समय बायोगैस के पूरे प्राइस को बाहर रखा जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि बायोगैस वाली सीएनजी सस्ती होगी और उस पर टैक्स का बोझ कम पड़ेगा। इससे पहले बायोगैस के प्राइस को भी शामिल किया जाता था। इसका सीधा फायदा उन वाहन चालकों को होगा जो सीएनजी वाली गाड़ियां चलाते हैं।

वाहन चालकों को बड़ी राहत

बता दें कि बायोगैस खेतों के कचरे, फसल के वेस्टेज और कूड़े इत्यादि से तैयार की जाती है, जिसे रेगुलर सीएनजी में मिलाकर एक कम कार्बन वाला फ्यूल बनाया जाता है। यह फ्यूल धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी जगह बना रहा है। कई ऐसी वाहन निर्माता कंपनियां हैं, जो इस तरह के फ्यूल पर चलने वाले वाहनों को तेजी से बाजार में उतार रही हैं। सरकार का मानना है कि इससे पर्यावरण को नुकसान कम होगा और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।

14 प्रतिशत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाती थी सरकार

साल 2023 में सरकार ने बायोगैस को लेकर आंशिक राहत दी थी, उस समय केवल बायोगैस पर दिए गए जीएसटी को ही एक्साइज ड्यूटी से घटाया जाता था। लेकिन बायोगैस के पूरे मूल्य पर छूट नहीं मिलती थी, जिसकी वजह से टैक्स का दोहरा असर बना रहता था। फिलहाल रेगुलर सीएनजी पर करीब 14 प्रतिशत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगती है। इसका मतलब है कि प्रति किलो सीएनजी पर लगभग 14 से 15 रुपए टैक्स के रूप में जुड़ जाते हैं। पुराने नियमों में बायोगैस मिक्स सीएनजी पर भी बायोगैस वाले हिस्से पर करीब 9 प्रतिशत तक टैक्स का बोझ बना रहता था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए

मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए

कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए

चेन्नई: पेट्रोल 101.03 रुपए और डीजल 92.61 रुपए

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

  • Indian Oil ग्राहकः अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।
  • BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।
  • HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button