छत्तीसगढ़दुर्ग

मक्का के बीच उगाई जा रही थी अफीम: पुलिस ने जोधपुर से बीज सप्लाई करने वाले आरोपी को पकड़ा, 8 करोड़ की फसल जब्त

दुर्ग : दुर्ग जिले में अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जोधपुर से अफीम के बीज सप्लाई करने वाले चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान छोटू राम के रूप में हुई है, जिसे 12 मार्च को जोधपुर से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अवैध अफीम खेती मामले की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि खेती के लिए अफीम के बीज राजस्थान से मंगाए गए थे। आरोपी छोटू राम ही आरोपियों को बीज उपलब्ध कराता था।

पहले ही तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें

  • विनायक ताम्रकर (तेमरापारा, दुर्ग)
  • विकास बिश्नोई (मतोड़ा, जोधपुर)
  • मनीष उर्फ गोलू ठाकुर (समोदा)

को 7 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद कुछ आरोपी राजस्थान भाग गए थे और मोबाइल फोन बंद कर छिपे हुए थे। जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल चालू करते थे, इसी वजह से चौथे आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को समय लगा। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

मक्का की फसल के बीच उगाई गई थी अफीम

यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेतों का है। 6 मार्च को सरपंच से सूचना मिली थी कि खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खेतों में मक्का-भुट्टा की फसल के बीच अफीम के पौधे लगाए गए मिले। शक से बचने के लिए अफीम के पौधे मक्का की फसल के बीच छिपाकर लगाए गए थे।

5 एकड़ से ज्यादा में लगी थी फसल

पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में लगी अफीम की फसल जब्त की है। जब्त की गई फसल की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है, ताकि मामले की कड़ियों को और जोड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button