ईरान की IRGC ने दी नेतन्याहू को धमकी, बच्चों के कातिल को जिंदा नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: Us-israel-iran में चल रही भीषण जंग के बीच इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हर हाल में हत्या करने की खुली धमकी दी है। IRGC ने कहा है कि अगर ईरानी बच्चों के हत्यारे नेतन्याहू जिंदा हैं तो उनका खात्मा करके ही दम लेंगेI IRGC ने बयान दोहराते हुए कहा कि बदला पूरा होने तक नेतन्याहू का पीछा करते रहेंगे। IRGC ने यह प्रतिज्ञा तब ली है, जब ईरानी हमले में नेतन्याहू के मारे जाने या जिंदा होने के बीच की खबरों को लेकर ईरान को भी संशय है। अगर नेतन्याहू जिंदा है तो पीछा करके मारेंगे”
विभिन्न सोशल मीडिया पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पिछले कई दिनों से नजर नहीं आए हैं। पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने नेतन्याहू की हत्या कर दी है। मगर इस पर किसी पक्ष का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच IRGC नेतन्याहू को निशाना बनाने की कसम खाई। आईआरजीसी ने कहा, “अगर बच्चे-मारने वाला यह अपराधी ज़िंदा है, तो हम उसे पूरी ताकत से पीछा करके मार देंगे।” ईरानी गार्ड्स ने अपनी वेबसाइट सेपा न्यूज़ पर ये खुली धमकी दी है। आईआरजीसी के इस बयान से साफ है कि ईरान भी नेतन्याहू के जिंदा होने या मौत होने की अफवाहों के बीच अभी स्पष्ट नहीं है।



