छत्तीसगढ़

बच्चों के विवाद से दो पक्षों में झड़प दोनों ओर से पथराव, CSP समेत 5 लोग घायल लव-अफेयर का एंगल भी आया सामने

भिलाई : भिलाई में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में विवाद हुआ है। पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिनमें छावनी सीएसपी समेत 5 लोग शामिल हैं।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मोहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है। जिले के कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। दोनों पक्षों का थाने मंगलवार को थाने बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष सोनकर मोहल्ले में रहते हैं। सोमवार रात किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया।

भनक लगते ही दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंचे गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में छावनी सीएसपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे।

छावनी थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग

इसी बीच हिंदू संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया, हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत दो बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। बाद में यह पूरा मामला दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया।

लव अफेयर का एंगल भी आया सामने

एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, युवती को उसके घर भेजा गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

पुलिस के अनुसार फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से बातचीत जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button