छत्तीसगढ़

ग्राम करमा के महामाया मंदिर में हुआ दीप प्रज्वलित

भैंसा /करमा। आज से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो गयी है आज चैत्र प्रीतिपदा में समीपस्थ ग्राम करमा के महामाया मंदिर में तीन वर्षो से ज्योति प्रज्वलित कर नवरात्रि अनुष्ठान किया जाता है इस वर्ष तीसरे वर्ष होने से यहां नवरात्रि मनाई जा रही है जिसमें आज प्रथम दिन ज्योति प्रज्वलित कर ग्राम के सभी देवी देवताओं को मादर की थाप में न्योता दिया गया साथ ही संध्या कालीन आरती हुई इस वर्ष महामाया मंदिर मे 17 द्वीप प्रज्वलित की गयी है यह समस्त ग्रामवासियों के उत्साह का विषय है यह औरव बड़े ही हरसोल्लास से मनाया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोटराम धुरंधर, रामखिलावन तिवारी, रामजी वर्मा, मुरारी वर्मा, नवनीत धुरंधर, रवि तिवारी, तिलक ध्रुव, यशवंत नायक, नंद वर्मा रामाधार वर्मा, हेमनाथ वर्मा,भीखम दास, ओमकार दास कोटवार, सुरेश निषाद पंडा तथा सैकड़ो श्रद्धालू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button