फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल : मार्च का लगभग आधा महीना निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में होगी बारिश
दरअसल, 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया। जिसका असर अब कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा आज का तापमान
आज तापमान सामान्य से थोड़ा कम लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण अस्थिर रहेगा। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान करीब 33°C तक जाएगा, जबकि ग्वालियर और पचमढ़ी में 30°C के आसपास रहेगा। उज्जैन में भी पारा 33°C तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 12°C से 19°C के बीच रहेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन बादल और हवा के कारण मौसम ज्यादा गर्म नहीं लगेगा।



