खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

ग्राम मांठ में 19 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन की हुई शुरुआत 

खरोरा। ग्राम मांठ में जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष दुलारी सुरेन्द्र वर्मा द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह सुधा वर्षा का आयोजन चल रहा है जिसमें प्रथम दिवस सैकड़ों की संख्या में भव्य कलश यात्रा निकाला गया और रामधुनी के साथ पूरे गाँव का भ्रमण कर तालाब से जल लाया गया। यह आयोजन दिनाँक 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा! 28 मार्च को विशाल भंडारा का भी आयोजन रखा गया हैं! यह आयोजन दुलारी सुरेन्द्र वर्मा द्वारा अपने पोता धक्षेष वर्मा के जन्मोत्सव् के उपलक्ष मे रखा गया हैं।

गाँव के पवन वर्मा, तुला राम वर्मा, राहुल यादव ,निर्मला वर्मा, बलदेव वर्मा नरोत्तम यादव आदि ने बताया कि अभी जो कलश यात्रा निकला तो वो बहुत ही भव्य कलश यात्रा था। उस दिन हिंदू नववर्ष भी था और गाँव के माहौल पुरा हिंदू मय हो गया था! बाजे गाजे और फौज फटाके के साथ कलश यात्रा पूरे पीलामय लग रहा था। वैसे भी दुलारी सुरेन्द्र वर्मा को गाँव वालों ने बताया कि ये लोग सनातनी सोच की व्यक्ति हैं, इसके द्वारा बीच बिच मे कुछ कुछ धार्मिक आयोजन करते रहता हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button