छत्तीसगढ़दुर्ग

चोरी और लूट के 2 मामलों में की कार्रवाई बेटी ने घर से चुराए गहने महिला से चेन झपटने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने चोरी और लूट के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इन कार्रवाइयों में 12 लाख रुपए से अधिक के आभूषण बरामद किए गए हैं। एक मामले में बेटी ने घर से गहने चुराए, जबकि दूसरे में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पहला मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है। एम. नचैय्या ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से करीब 8.5 लाख रुपए के सोने के आभूषण गायब हो गए। जांच के दौरान पुलिस को उनकी बेटी एम. श्यामला पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घर से सोना चुराया। कुछ आभूषण फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे, बाकी अपने पास रखे। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 7 तोला सोना बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाकी आभूषणों की खोज भी की जा रही है।

जामुल में बुजुर्ग महिला से चेन झपटने वाला गिरफ्तार

दूसरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। 19 मार्च की सुबह बुजुर्ग महिला शशि गोंड घर के पास टहल रही थीं। उसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीनी और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, आरोपी तक पहुंची पुलिस

जामुल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी ज्वाला बैरागी की पहचान हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात कबूल कर ली।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लूटी गई सोने की चेन रायपुर के रामनगर स्थित एक ज्वेलर्स को बेच दी थी। पुलिस ने कार्रवाई कर खरीदार अनुज सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

स्कूटी और चेन जब्त, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन, जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये है, बरामद कर ली। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button