नेशनल/इंटरनेशनल
विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Assembly By-election News : कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में दो विधानसभा बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए है।
कांग्रेस पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से एचवाई मेटे के छोटे बेटे उमेश मेती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा के आगामी उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रस्ताव को मंजूरी दी। । इसके साथ ही, कांग्रेस के टिकट को लेकर बनी असमंजस स्थिति भी समाप्त है।

टिकट की आधिकारिक घोषणा रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेणुगोपाल ने की।



