छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि चौथा दिन, महानदी तट पर विशेष पूजा

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। महानदी तट पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। नवरात्रि के चौथे दिन महानदी के पावन तट पर श्रद्धालुओं द्वारा मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान परंपरा के अनुसार मिट्टी से नौ पिंड बनाकर पूरे विधि-विधान से पूजा की गई। पूजा के पश्चात इन नौ पिंडों का श्रद्धापूर्वक महानदी में विसर्जन किया गया।

पूजा के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि इस विधि से पूजा करने पर मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

इस धार्मिक आयोजन में प्रकाश ठाकुर, नरेंद्र साहू, नेतराम साहू, रूप सिंह चौहान, लखन धीवर और नारायण धीवर उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। भक्ति और परंपरा के इस संगम ने नवरात्रि के पर्व को और भी खास बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button