छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : फिर मिली अफीम की खेती , झारखंड कनेक्शन आया सामने

ब्रेकिंग न्यूज़: एक बार फिर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस बार लैलूंगा थाना इलाके के नवीन चट गांव में अफीम उगाए जाने की खबर मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शुरुआत में तरबूज और ककड़ी उगाने के नाम पर खेत लिया, लेकिन अंदर ही अंदर अफीम की खेती शुरू कर दी। झारखंड में पहले से इस काम से जुड़े लोगों से सीख लेकर उसने यहां भी यही खेल शुरू किया। चौंकाने वाली बात ये है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट में भी इसी तरह की खेती पकड़ी जा चुकी है। वहां झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा पिछले 10-12 साल से खेती कर रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button