खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

मांठ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में आज कृष्ण जन्म हुआ

खरोरा। ग्राम माँठ में जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष दुलारी सुरेन्द्र वर्मा के यहां चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा के 5 वे दिन कथावाचक पंडित राजेश कृष्ण महाराज द्वारा भागवत महापुराण के अष्टम स्कंद में समुद्र मंथन, गजेंद्र मोक्ष, भगवान विष्णु के वामन अवतार और मन्वंतरों की कथाओं के द्वारा ईश्वर की शरणागति और करुणा की प्राप्ति को दर्शाया गया है। इसी प्रकार नौवें स्कंद में सूर्यवंश और चंद्रवंश के विभिन्न राजाओं सहित भगवान श्रीराम के लीलाओं का वर्णन को बताया व दसवें स्कंद में भगवान श्री कृष्ण जन्म के बारे में बताया गया।

अवगत हो कि यह आयोजन दुलारी सुरेन्द्र वर्मा द्वारा अपने पोते के जन्मोत्सव (छट्टी) के उपलक्ष्य रखा गया है जिसमें आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर माताओं और श्रोताओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर श्री मति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा के पोता धक्षेश (कान्हा)को बधाई दिए व संगीत के साथ खूब नाचे गाए ।इस अवसर पर आयोजक द्वारा काके चाय व तिली लड्डू का प्रसादी वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button