छत्तीसगढ़बलोदा बाजार

बलौदाबाजार में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है तीनों युवक बाइक से अपने दोस्त के बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि घायल तीसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा कसडोल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक ग्राम मुडीपार में अपने दोस्त सुरेंद्र पैकरा की बारात में शामिल होने गए थे। स्वागत समारोह के बाद वे देर रात अपने गांव खैरा दतान लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे 25 वर्षीय मोहन ध्रुव और पीछे बैठे 22 वर्षीय खिलेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ग्राम खैरा दतान के निवासी थे। हादसे में 22 वर्षीय सतीश निषाद घायल हो गया, जिसकी हालत प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button