
रायपुर। आज एनएसयुआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार आरंग विधानसभा एनएसयुआई के अध्यक्ष अजीत कोसले ने अपने साथियों के साथ प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाली कि मांग को लेकर राज्यपाल के नाम शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरंग के प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजीत कोसले ने कहा कि विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। यह स्थिति छात्रों की आवाज़ को दबाने का कार्य कर रही है, जिसे अब छात्र संगठन अब किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है। छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की बुनियाद है। इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव प्राप्त होता है। वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। हम राज्य सरकार से निवेदन करते है कि छात्रों के अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की कृपा करें। अन्यथा, छात्र संगठन अपने अधिकारों के लिए चरणबद्ध आंदोलन को और उग्र करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष महेंद्र बंजारे, महासचिव देवकुमार रात्रे, विवेक जलक्षत्री, अभिषेक, भोला चेलक सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।



