
उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर के सांस्कृतिक एवं पर्यावरण पहचान के लिए प्रतिवर्ष कानन महोत्सव का आयोजन होगा। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर महिलाओं के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। नियमित साफ-सफाई के लिए 1 करोड़ 50 लाख की लागत से रोबोटिक सक्शन मशीन क्रय किया जाएगा। फुंडहर के पास गौठान बनाया जाएगा। राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का सौंदर्यीकरण होगा। हर वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना होगी।
निगम की बड़ी घोषणाएं
पंडरी और नरैया तालाब में बनाया जाएगा
वर्किंग वुमन हॉस्टल बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए
नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा
शंकर नगर और हुमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट
इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करेगा
निगम नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में बनेगी ऑटोमेटिक पार्किंग
इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास को लेकर घोषणा
सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए
आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए
सीवेज और जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान
शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे
बुनियादी सुविधाओं पर खर्च
जल कार्य विभाग के लिए लगभग 104.88 करोड़ रुपए
स्वास्थ्य, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76.97 करोड़ रुपए
बिजली और यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 89.99 करोड़ रुपए
बड़ी योजनाएं और घोषणाएं
शहर में महिला शांति गृह बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का प्रावधान
युवाओं के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन का निर्माण



