छत्तीसगढ़सूरजपुर

गर्भस्थ शिशु की मौत, डॉक्टरों पर भड़के मंत्री राजवाड़े, बोलीं- मेरा ब्लड ले लो

सूरजपुर। सूरजपुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां भर्ती गर्भवती महिला के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई, लेकिन इलाज समय पर शुरू नहीं हुआ। वजह बताई गई ब्लड की कमी।जैसे ही ये शिकायत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तक पहुंची, वो खुद अस्पताल पहुंच गईं। हालात देखकर मंत्री भड़क गईं और सीधे डॉक्टरों-स्टाफ को फटकार लगा दी।

सबसे चौंकाने वाली बात मंत्री ने गुस्से में कहा, “जरूरत पड़े तो मेरा ब्लड ले लो, लेकिन मरीज का इलाज तुरंत करो।”

परिजनों ने आरोप लगाया कि मदद मांगने पर उन्हें उल्टा दुर्व्यवहार झेलना पड़ा। यहां तक कि डॉक्टर ने कथित तौर पर कह दिया मंत्री-विधायक को बुला लो, कुछ नहीं होगा।

अब मामले में एक डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। महिला का ऑपरेशन कर दिया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन सवाल वही आखिर सरकारी अस्पतालों में ऐसी लापरवाही कब तक?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button