छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

तीन वर्षो से हत्या के फरार आरोपियों को तिल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • तीन वर्षो से हत्या के फरार आरोपियों को तिल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • आरोपी अपनी पहचान छिपाकर लगातार बदल रहे थे अपना ठिकाना

तिल्दा। वर्ष 2023 में ग्राम कुंदरू निवासी जितेन्द्र पाल को ग्राम जलसो के आशु उईके अपने अन्य साथी ईशु उईके, मनोज उईके, शिव उईके, फिरन्ता उर्फ फेन्टा पारधी, रवि उईके, विशाल उईके, बलराम उर्फ राजा यादव, अंकित नेताम, शुभम घोष, सुभाष घोष के साथ मिलकर चाकू, लाठी से बेहरमी पूर्वक हत्या कर जितेन्द्र पाल की हत्या करते हुये घटना के दौरान मृतक के पुत्र को भी प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुॅचाये थे जिस पर तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा आरोपी आशु उईके व उसके साथी आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य गिरफ्तार आरोपी विगत तीन वर्षो से पुलिस की डर से अपने सकुनत से फरार थे जो लगातार अपनी पहचान व ठिकाना बदलकर दीगर राज्य में निवासरत् रहते थे जिनकी पता तलाश तिल्दा पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी तथा फरार आरोपियो के संबंध में तकनीकी विश्लेषण लगातार की जा रही थी।

तिल्दा पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण के फरार आरोपी फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके, ईशु उईके अपने गृह निवास ग्राम जलसो पहुॅचने वाले है जिस पर वरिष्ठ अधिकारी को सूचना से अवगत कराकर मामले की गंभीरता व अपराधियों के अपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस की विभिन्न टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों तैनात कर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तद्पश्चात् विधिवत् वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल कराया गया।

नाम पता आरोपी:
01- फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी पिता दिलीप उम्र 26 साल पता – ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0।
02- मनोज उईके पिता बुल्ठू उईके उम्र 30 साल पता – ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0।
03- ईशु उईके पिता मुन्ना उईके उम्र 26 साल पता – ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button