खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा सरकार की नई पहल – गाँव चलो बस्ती चलो अभियान – अनिल सोनी

भाजपा सरकार की नई पहल – गाँव चलो बस्ती चलो अभियान – अनिल सोनी

खरोरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक कार्यक्रम “गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान” के तहत नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने ग्राम कठिया नं. 1 और कनकी का दौरा किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है.दोनों नेताओं ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि के लाभों के बारे में जानकारी साझा की.

दौरे के दौरान ग्राम कठिया और कनकी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया. सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और बिजली के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी.

सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान” संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को संकलित करने का आह्वान किया.

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के मंडल स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और अपनी स्थानीय मांगों को लेकर अवगत कराया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button